पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई में मर रहे मरीज, चार और जान गई, मान मनौव्वल भी विफल

पीजीआई में मर रहे मरीज, चार और जान गई, मान-मनौव्वल भी विफल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. रोहतक | पीजीआईमें रेजिडेंट्स डॉक्टरों की हड़ताल के कारण बुधवार को चार लोगों की जान चली गई। लेकिन छह दिन से हड़ताल पर गए रेजिडेंट्स डॉक्टर्स मानने को तैयार नहीं हैं। छह दिनों में 13 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को ढाई घंटे तक हेल्थ विवि प्रबंधन ने हड़ताली डॉक्टरों के साथ बैठक की, जो बेनतीजा रही। हेल्थ विवि के अधिकारियों ने डॉक्टरों को परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर बैठक स्थगित कर दी।

मरीजों की लगातार हो रही मौतों को देखते हुए रेजिडेंट्स डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने फैसला लिया कि अब वे गुरुवार से विजय पार्क में ओपीडी लगाकर मरीजों की जांच करेंगे। लेकिन अस्पताल में नहीं जाएंगे। बुधवार को डॉक्टरों ने रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान भी किया। नेकीराम कॉलेज से छात्रा सरिता के नेतृत्व में कुछ छात्र-छात्राओं ने डॉक्टरों से अपील की कि वे जिद छोड़कर लोगों की जांच करें, लेकिन डॉक्टर नहीं माने।

परिजनों को संदेश

बुधवारको पीजीआई में जुलाना मंडी से दयानंद, बहादुरगढ़ से शांति देवी, रोहतक के आनंद पुरा से ऊषा और एक अज्ञात मरीज की जान चली गई। हेल्थ विवि प्रबंधन की ओर से रेजिडेंट्स डॉक्टरों के परिजनों को संदेश भेजे जा रहे हैं कि आपके बच्चे अवकाश पर चल रहे है। अब आप ही संभाले। शाम को डीसी ने भी पीजीआई प्रबंधन से समाधान करने की बात कही है।