एमडीयू मेंे बीटेक छात्र पर चाकू से हमला
एमडीयूमें लॉ विभाग के छात्रों ने पहले तो बीटेक विभाग में छात्र से मारपीट की। जब इसके खिलाफ कुलपति से शिकायत हुई, तो उन्हीं छात्रों ने देररात पुस्तकालय के पास बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र सचिन पर चाकू से हमला कर दिया।
बाइक सवार तीन हमलावरों ने छात्र को पहले जमकर पीटा। उसके बांये हाथ पैर पर चाकू से वार कर भाग निकले। इसकी खबर अन्य छात्रों को मिलते ही घायल छात्र को उपचार के लिए पीजीआई लाया गया। घायल सचिन ने बताया कि मंगलवार सुबह वह क्लास में था। तभी लॉ विभाग के कुछ विद्यार्थी करीब 20 बाहरी लड़कों को साथ लाकर मारपीट करने लगे। वहां मौजूद शिक्षकों छात्रों ने इसका विरोध किया तो वे लड़के उनसे भी बदतमीजी करने लगे।