पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटिंग में हाय तौबा खुद तोड़ रहे नियम

मीटिंग में हाय-तौबा खुद तोड़ रहे नियम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम आयुक्त कार्यालय में निगम अधिकारियों, पार्षदों व दो दर्जन बाजारों के प्रधान व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के बीच मीटिंग हुई। इसमें जहां जोर-शोर से अतिक्रमण हटाने के लिए आवाज उठाने वाले आधा दर्जन प्रधानों की दुकानों के बाहर न केवल अतिक्रमण मिला, बल्कि उनके पड़ोसियों ने दो-दो फीट तक सड़क पर सामान रखा हुआ था। फिर भी निगम की टीम बुधवार को पार्षद अनिल कुमार के नेतृत्व में आधा दर्जन बाजारों में दुकानदारों को समझाने जाएगी कि सामान अंदर रख लो, नहीं तो उठा ले जाएंगे। सुबह 11 बजे आयुक्त कार्यालय में नगर निगम की अतिक्रमण हटाआे कमेटी के प्रधान अनिल कुमार की अध्यक्षता व कार्यकारी डीएमसी एवं एटीपी कृष्ण कुमार की मौजदूगी में ट्रैफिक थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, एसआई मनजीत सिंह ने व्यापारी नेताओं के साथ अतिक्रमण को लेकर मंथन शुरू किया।

साथ में अतिक्रमण हटाओ कमेटी के सदस्य एवं निगम पार्षद सूरजमल रोज, बलराज बल्लू, अजय जैन व जयकिशन शर्मा से भी राय ली गई। व्यापारी नेताओं ने कहा कि वे अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पार्किंग की समस्या का भी प्रशासन समाधान करे। किला रोड के प्रधान बिटटू सचदेवा ने कहा कि नगर निगम की ओर से बाजार में लोहे के पाइप लगाकर सीमा तय की थी, लेकिन बाजार के अंदर दुकानदार आगे तक अतिक्रमण किए हुए हैं। निगम प्रशासन कार्रवाई करे, वे इसके लिए तैयार हैं। वहीं, पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन ने कहा कि बाजारों के बाहर सड़क पर अवैध तरीके से सवारी भरने वाले वाहनों का भी पुलिस चालान करे। ताकि बाजारों के अंदर आराम से ग्राहक आ जा सकें। साथ ही सामान जब्त करना किसी समस्या का समाधान नहीं हैं। पहले दुकानदारों को चेतावनी दी जाए।
आज बाजारों में चेतावनी देंगे पार्षद
मीटिंग के बाद तय हुआ कि पहले अतिक्रमण हटाओ कमेटी, निगम के अधिकारी व पुलिस की टीम व्यापारी नेताओं को लेकर बाजार में जाएगी। बुधवार सुबह 11 बजे किला रोड पर बाजार प्रधान बिट्टू सचदेवा की दुकान पर टीम एकत्रित होगी। 12 बजे रेलवे रोड, 1 बजे भिवानी स्टैंड, 4 बजे कृष्णा मार्किट प्रताप चौक व 5 बजे शिवाजी काॅलोनी में अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया जाएगा।
23 जगह लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
शहर में 23 जगह सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। अंबेडकर चौक, सुखपुरा चौक, न्यू बस स्टैंड, गोहाना अड्डा, शीला बाईपास, कोर्ट चौक, अशोका मोड़, पप्पू बेकरी मोड़, डी पार्क, भिवानी स्टैंड, दिल्ली बाईपास, हिसार चौक, भिवानी-हिसार टी प्वाइंट, रेलवे स्टेशन गेट, सुनारिया चौक, झज्जर चुंगी , शांत मई चौक, वैश्य काॅलेज मोड़ जनता काॅलोनी चयनित किए गए हैं।
प्रधानों की दुकानों व आसपास मिला अतिक्रमण
भास्कर टीम ने उन बाजारों में जाकर देखा जहां के प्रधान मीटिंग में आए थे। किला रोड बाजार के प्रधान बिट्टू सचदेवा की दुकान के बाहर कपड़े लटके हुए थे और दोनों साथ लगती दुकानों के बाहर कई फीट तक अतिक्रमण किया हुआ था। इसी तरह चमेली मार्किट में व्यापारी नेता संजीव कुमार, गांधी कैंप में गुलशन ढल व विजय कुमार की दुकानों के आसपास अतिक्रमण मिला।