- Hindi News
- ईएएसआई से ~10 हजार रिश्वत लेता सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
ईएएसआई से ~10 हजार रिश्वत लेता सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
भ्रष्टाचारके लिए बदनाम रही पुलिस तो अपनो को भी नहीं बख्श रही। विजिलेंस की टीम ने मंगलवार दोपहर पीजीआई थाने में छापा मारकर सब इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को उस समय रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया, जब वह एमडीयू की छात्रा के पिता एवं सोनीपत पुलिस के ईएएसआई सतबीर सिंह से केस दर्ज करने की धमकी देकर 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था। बुधवार को विजिलेमस उसे अदालत में पेश करेगी।
विजिलेंस इंस्पेक्टर विसेश्वर सिंह ने बताया कि झज्जर जिले के गांव चमनपुरा निवासी सतबीर सिंह हरियाणा पुलिस में ईएएसआई हैं और उनकी फिलहाल सोनीपत स्थित कोर्ट चौकी में ड्यूटी है। सुबह सतबीर विजिलेंस थाने पहुंचा और शिकायत दी कि उसकी बेटी सरिता ने एमडीयू से एमए की है।
2009-10 में सरिता को एससी-एसटी एक्ट के तहत 18 हजार रुपए वजीफा मिला था। पहले पति की मौत के बाद सरिता की दूसरी शादी दिल्ली निवासी सतीश से हुई, लेकिन आरोपी ने उसकी बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके खिलाफ झज्जर महिला सैल सदर झज्जर थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत दी गई। सतीश ने इसका बदला लेने के लिए डीसी रोहतक को शिकायत दी कि सरिता ने फर्जी कागजात देकर एमडीयू से वजीफा लिया है। डीसी कार्यालय से पीजीआई थाने में केस की जांच भेजी गई।
विजिलेंस ने थाने में मारा छापा, सब इंस्पेक्टर के हाथ लाल
शिकायतदर्ज कर डीएसपी नरेंद्र सिंह ने इंस्पेक्टर विसेश्वर के नेतृत्व में टीम गठित की। साथ में डीसी कार्यालय से नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर साथ लिया। जांच टीम पीजीआई थाने के बाहर पहुंची और मेडिकल मोड़ के पास गाडिय़ां खड़ी कर दी। शिकायतकर्ता सतबीर सिंह को 10 हजार रुपए पाउडर लगाकर थाने के अंदर भेज दिया। अंदर एक कोने में सतबीर ने पैसे सब इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह को थमा दिए। बाहर आकर जैसे ही सतबीर ने इशारा किया, विजिलेंस की टीम ने अंदर दबिश देकर एसआई ज्ञान सिंह को दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक-एक हजार के 10 नोट बरामद किए। पानी डालने पर आरोपी के हाथ भी लाल हो गए। इसके बाद उसे तत्काल रिश्वत मांगने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पूरा दिन बैठाकर कह देते कल आना
पीजीआईथाना प्रभारी एमआई खान ने केस की जांच एसआई ज्ञान सिंह को सौंप दी। शिकायतकर्ता सतबीर ने बताया कि एक सप्ताह से उसे थाने में बुलाया