एमडीयू में एमएड की परीक्षाएं आज से
रोहतक | एमडीयूमें एमएड के द्वितीय सेमेस्टर एमएड के द्वितीय सेमेस्टर के स्पेशल एजुकेशन की परीक्षाएं 10 दिसंबर से प्रारंभ होगी। इसकी सारिणी (डेट शीट) विवि वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ . बीएस सिन्धु ने बताया कि एमए द्वितीय सेमेस्टर के जिन अभ्यर्थियों ने संबंधित कॉलेजों के जरिए परीक्षा फार्म भरा है वे संबंधित कॉलेजों से प्रवेश पत्र अनुक्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। जिन अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरा है वे एमडीयू वेबसाइट से प्रवेश पत्र, अनुक्रमांक डाउनलोड कर सकते हैं। डाॅ . सिन्धु ने बताया कि एमएड द्वितीय सेमेस्टर, एमएड द्वितीय सेमेस्टर के स्पेशल एजुकेशन का 15 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा-मैथडोलॉजी आफ एजुकेशनल रिसर्च एंड स्टैटिस्टिक्स-टू-अब 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।