पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर घर जाकर कचरा उठाएगा नगर निगम

घर-घर जाकर कचरा उठाएगा नगर निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 10 से हुई शुरुआत पार्षद ने किया गाड़ी को रवाना

भास्करन्यूज | रोहतक

नगरनिगम की टीम अब घर-घर से कूड़ा उठाएगी। इसके लिए स्पेशल वैन चालू की गई है, जिसे मंगलवार सुबह मानसरोवर पार्क से वार्ड नंबर 10 के पार्षद अशोक खुराना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

खुराना ने बताया कि क्षेत्र को गंदगी मुक्त करने आम लोगों की सुविधा के लिए निगम ने घर-2 से कूड़ा उठाने की योजना बनाई है। गाड़ी सुबह 7:30 बजे मानसरोवर पार्क के पास स्थित वीटा बूथ से शुरू होगी तथा इसके बाद मानसरोवर कॉलोनी, झंग कॉलोनी, सुभाष नगर, माडल टाऊन भरत कॉलोनी में गली-2 जाकर कूड़ा एकत्र करेगी। यह गाड़ी हूटर बजाते हुए चलेगी तथा थ्री डी के माध्यम से आम जन को सूचित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर के नेतृत्व में नगर निगम ने पूरे शहर को साफ सुथरा हरा बनाने के लिए कमर कस ली है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचेत तायल, अजय निझावन, धर्मेंद्र गुगनानी, जगदीश दुआ, गुलशन कटारिया, नवीन आहूजा, अरविंद डंग, पवन आहूजा, भूषण चुघ, बन्ती बजाज, बलदेव राज मिगलानी, संजय शर्मा, आसानन्द गुगनानी, लाल चन्द आहूजा, निगम के टी पी कृष्ण कुमार, बलवीर सिंह, दरोगा अशोक कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।