पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ 13 दिसंबर से

संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ 13 दिसंबर से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कथा का समय दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक होगा

भास्करन्यूज | रोहतक

श्रीबालाजी धाम डोभ गांव में संगीतमयी में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ भंडारा किया जाएगा। 13 से 21 दिसम्बर तक भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ चलेगा।

पहले दिन कलश यात्रा सुबह 10 बजे श्री बालाजी धाम डोभ से चलकर पूरे डोभ गांव में फेरी लगाने के बाद धाम पर सम्पन्न होगी। प्रतिदिन कथा की रसधारा का समय दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक रहेगा। कथावाचक पंडित राधेश्याम आत्रेय श्रीराम कथा सुनाएंगे। कथा के दौरान सुंदर आकर्षक झांकियों का संजीव चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिदिन कथा के बाद प्रसाद बांटा जाएगा। कथा का समापन हवन यज्ञ भंडारे के साथ होगा।

इस अवसर पर अमित सैनी, रमेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, धर्मपाल रोहिल्ला, मनमोहन सत्यवान सहित अन्य भक्त श्री राम कथा की तैयारियों में लगे हुए है। ये जानकारी श्री बालाजी डोभ के संस्थापक एवं श्री बालाजी सेवा मंडल रोहतक के प्रधान पुरुषोत्तमदास बंसल ने दी।