सफलता के लिए जुनून होना जरूरी : डॉ. ढुल
रोहतक। सफलताहासिल करने के लिए जुनून का खोना बहुत जरूरी है। साथ ही समय सारणी का पालन करना भी आवश्यक है। तभी व्यक्ति सफलता की राह पर अग्रसर हो सकता है। ये कथन एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने वैश्य कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन में आयोजित स्पोटर्स इनहेचिंग फिजिकल एंड मेंटल हेल्थ ऑफ स्टूडेंट विषय पर व्याख्यान में कहे। डॉ. ढुल इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने अतिथियों का सत्कार किया। इस मौके पर डॉ. तरुण मल्होत्रा सहित काफी संख्या में खेल जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।