एसआईटी करेगी जांच बहनों को मिली सुरक्षा
चलतीबस में दो बहनों से कथित छेड़छाड़ की जांच अब एसआईटी करेगी। खरखौदा के थाना खुर्द की रहने वाली इन बहनों को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करा दी गई है। इस सिलसिले में राेहतक के एसपी शशांक आनंद ने आदेश जारी कर दिए। एसआईटी का नेतृत्व डीएसपी यशपाल खटाना करेंगे।
दोनों बहनें सुरक्षा की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग के लोगों और कई संगठनों के साथ एसपी से मिली थीं। इस पर रोहतक पुलिस की दो महिला कांस्टेबल उनकी सुरक्षा में तैनात कर दी गईं। इन संगठनों ने पुलिस-प्रशासन के समक्ष मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला जोड़ने, मजिस्ट्रेट से जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने जैसी कई मांगें रखीं। राेहतक से सोनीपत जाते समय 28 नवंबर को बस में तीन युवकों ने कथित रूप से छेड़छाड़ की थी। दोनों बहनों ने इन युवकों को लात-घूसों और बेल्ट से धुना। घटना का वीिडयाे 30 नवंबर को वायरल हुआ था। बाद में लड़कों के पक्ष में कई गवाह और मामला छेड़छाड़ या सीट विवाद में उलझ गया।
चंडीगढ़| बसोंमें यात्रियों की सुरक्षा पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब सरकार चंडीगढ़ प्रशासन से भी जवाब-तलब किया है। चंडीगढ़ की एनजीओ लायर्स फॉर हयूमन राइट्स ने अर्जी दायर कर कहा है कि रोहतक में दो बहनों के मामले में बस स्टाफ ने नियमों का पालन नहीं किया। महिला अपराध रोकने को राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा होनी चाहिए। इस पर कार्यवाहक चीफ जस्टिस आशुतोष मोहंता जस्टिस राज राहुल गर्ग की खंडपीठ ने 25 फरवरी के लिए नोटिस जारी कर दिया। कोर्ट ने उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है।