पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जींद में ट्रक से पाकिस्तानी झंडा उतारा तो मार दी गोली

जींद में ट्रक से पाकिस्तानी झंडा उतारा तो मार दी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींदअनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयभगवान मित्तल ने मंगलवार को ट्रांसपोर्टर राजेश को गोली मार दी। उसका कसूर इतना था कि उसने आढ़ती के दो ट्रकों पर लगे पाकिस्तान के झंडे उतार दिए थे। ये ट्रक पाकिस्तान में टमाटर सप्लाई कर सोमवार को लौटे थे। कुछ लोगों ने ट्रकों पर पाकिस्तान का झंडा लगा होने पर हंगामा खड़ा कर दिया। खास बात है यह वारदात पुलिस चौकी के पास हुई।

हिसार जिले के खांडा खेड़ी गांव निवासी राजेश के जींद ट्रक यूनियन में करीब छह ट्रक चलते हैं। मित्तल के भी कई ट्रक हैं। मित्तल के दो ट्रक पाकिस्तान में टमाटर सप्लाई करके लौटे। तब इन पर पाक के झंडे लगे थे। यह झंडे देख ट्रक यूनियन के लोग इसे देशभक्ति के खिलाफ बताते हुए ट्रक फूंकने पर उतारू हो गए। विवाद इसलिए भी भड़का कि इन ट्रकों के चालक मुस्लिम बहुल मेवात क्षेत्र के हैं। जिस वक्त यह पंगा हुआ उस वक्त मित्तल के ट्रक राजेश की दुकान के आगे खड़े थे। बताते हैं कि लोगों ने यह झंडे उतारकर फूंक दिए। मित्तल ने सारे हंगामे की जड़ राजेश को बताते हुए मंगलवार सुबह बहस शुरू कर दी। आरोप है कि मित्तल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से राजेश पर गोली दाग दी, जो उसके जबड़े में लगी। घायल राजेश को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी जयभगवान मित्तल के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

नाहरा-नाहरी रोड पर कुलासी मोड़ पुलिस नाके के सामने बदमाशों ने एक वैन चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। दहकौरा गांव निवासी अशोक मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने पड़ोस में रहने वाली विकलांग महिला सावित्री, उनकी बेटी मुकेश और चाचा श्रीभगवान को ड्यूटी पर छोड़ने के लिए कंझावना के लिए निकला था। करीब नौ बजे अशोक जब कुलासी मोड़ पर पहुंचा तो उसकी वैन के आगे तीन युवकों ने बाइक अड़ा दी। वैन चालक अशोक कुछ समझ पाता इससे पहले युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों के फरार होने के बाद श्रीभगवान ने राहगीरों से मदद से अशोक को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार अशोक का सात-आठ माह पहले गांव के कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था।

जींद घायल राजेश ट्रांसपोटर