- Hindi News
- सहायक डॉक्टर 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सहायक डॉक्टर 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
राज्य चौकसी ब्यूरो ने पानीपत के श्रम विभाग में कार्यरत सहायक डॉ. दीपक तनेजा एवं जय पाल सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। वे नजफगढ़, नई दिल्ली के प्रमोद कुमार से फैक्टरी का रिकाॅर्ड एवं मज़दूरों के स्वास्थ्य की निरीक्षक रिपोर्ट ठीक करने की रुपए ले रहे थे। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्घ धारा-7 तथा 13 के तहत ब्यूरो के रोहतक स्थित पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है।