उम्मीदवारों की बैठक एक अक्टूबर को
रोहतक। निर्वाचनआयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की बैठक एक अक्टूबर को शाम 5 बजे लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी। सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचक अधिकारी रविन्द्र यादव ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल करेंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को इस बैठक की सूचना चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। यादव ने कहा कि इस बैठक में रोहतक जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।