पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दाखिले के लिए जांचेगे शारीरिक दक्षता

दाखिले के लिए जांचेगे शारीरिक दक्षता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दाखिले के लिए जांचेगे शारीरिक दक्षता

रोहतक| एमडीयूका शारीरिक शिक्षा विभाग 24 सितंबर को संबद्ध महाविद्यालयों में शारीरिक शिक्षा के स्नातक (यूजी) तथा स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट) करवाएगा। विभागाध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह ने बताया कि फिजीकल एफिशिएंसी टेस्ट एमडीयू के जिम्नेजियम हॉल में 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा। संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों को प्रवेश के इच्छुक आवेदकों की लिस्ट तथा निर्धारित फीस 24 सितंबर को सुबह 11 बजे तक विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा को जमा करानी होगी। बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 26 सितंबर तक 2500 रुपए विलंब शुल्क के साथ रिक्त यूजी पीजी सीटों पर प्रवेश दिया जा सकता है।