पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल एम्पलॉयबिलीटी टेस्ट 24 को

नेशनल एम्पलॉयबिलीटी टेस्ट 24 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल एम्पलॉयबिलीटी टेस्ट 24 को

रोहतक| एमडीयूका कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ 24 सितंबर को यूआईईटी इमसार के विद्यार्थियों के लिए नेशनल एम्पलॉयबिलीटी टेस्ट संबंधित विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस संबंध में एस्पायरिंग माइंड्स, नई दिल्ली की टीम विशेष प्रस्तुति देगी। निदेशक कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बताया कि यूआईईटी के विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे यूआईईटी कांफ्रेंस हॉल में तथा इमसार के विद्यार्थियों के लिए यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे अंबेडकर हॉल में किया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है। इस समिति में डाॅ. संजय नांदल, डॉ. कर्मबीर श्योकंद, डाॅ. दिव्या मल्हान, अरूण कुमार हुड्डा, प्रशिक्षण प्लेसमेंट अधिकारी, डॉ. हरकेश सहरावत और डॉ. रविंद्र सहदेव शामिल हैं। समिति समन्वयन का कार्य डॉ. संजय नांदल करेंगे। एमडीयू का बॉटनी विभाग 26 सितंबर को सुबह 11 बजे गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू करेगा। विभागाध्यक्ष डाॅ. अनिता सहरावत ने बताया कि यूजीसी राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शैक्षणिक अर्हताएं पूरी करने वाले अभ्यर्थी सभी मूल प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज समेत इस वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।