कॉलोनी में 30 साल से विकास कार्य बाधित
गलियोंकाे पक्की कराने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 19 के न्यू विजय नगरवासियों ने सोमवार को एडीसी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही डीसी से मिलने के लिए उनके कार्यालय जाकर 24 सितंबर की तारीख ले ली। करीब 100 की संख्या में लघु सचिवालय पहुंचे महिलाओं पुरुषों ने समस्या का समाधान होने पर प्रदर्शन करने को कहा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि न्यू विजय नगर कॉलोनी में 30 साल से विकास कार्य बाधित है। यहां पर पार्षद द्वारा निर्माण कार्य की अनदेखी की जा रही है। चारों ओर की गलियां पक्की हो चुकी हैं, लेकिन हमारी गलियाें में सीवर बह रहे हैं। ऊबड़ खाबड़ रास्ते होने से लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। अनगिनत बार पार्षद और नगर निगम जाकर शिकायत की गई, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ।
सोमवार को सुबह 11 बजे में 80 महिलाएं और 30 पुरुष एक साथ डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी के मौजूद रहने से वे सब एडीसी के पास चले आए। मिलकर समस्या से अवगत कराया और एडीसी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद लोग दुबारा डीसी कार्यालय गए, वहां के कर्मचारियों से मिलकर डीसी से बुधवार को दिन में 11:30 बजे मिलने का समय तय किया। इस दौरान कांता देवी, माया देवी, चंद्र देवी, सतबीर सिंह, राज कुमार, पप्पू, जय करण, बनारसी, शकुंतला, राजबीर, साेनू, मुकेश, वीरमती, रामरती, निर्मला, मंजू, कमलेश, शीला, ज्योति, संतोष, सुमन, मंजू आदि उपस्थित रहे।
एडीसी से मिलने पहुचें गली की समस्या को लेकर वार्ड न्यू विजय नगर वासी।