पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक| एमडीयूने मई

रोहतक| एमडीयूने मई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रक्तदान शिविर एक अक्टूबर को

रोहतक| एमडीयूके यूथ रेड क्रॉस समिति की ओर से 1 अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। यह रक्तदान शिविर इमसार में लगेगा। विश्वविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राधेश्याम ने बताया कि एक अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य पर यह आयोजन किया जा रहा है। प्रो. राधेश्याम ने बताया कि एमडीयू कुलपति एच.एस. चहल रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह 10 बजे करेंगे।


रोहतक| एमडीयूने मई 2014 में आयोजित एमटेक (फुल)- दूसरे चौथे सेमेस्टर तथा एमटेक (री अपीयर)- प्रथम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। एमडीयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिंधु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस परीक्षा परिणाम के आधार पर री अपीयर पेपर के लिए परीक्षा फार्म जमा करवाने के इच्छुक अभ्यार्थी संबंधित(अपने) कॉलेज में 5 अक्टूबर 2014 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करवा सकते हैं।