पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूआईएलएमएस में खाली सीटों पर काउंसलिंग 30 को

यूआईएलएमएस में खाली सीटों पर काउंसलिंग 30 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। एमडीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट स्टडीज (यूआईएलएमएस), गुड़गांव में सत्र 2014- 15 के लिए एलएलएम (दो वर्षीय) पाठ्यक्रम तथा एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग 30 सितंबर को सुबह 10 बजे की जाएगी। यूआईएलएमएस, गुड़गांव के निदेशक प्रो. प्रीत सिंह ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 30 सितंबर को सभी मूल प्रमाण-पत्र सहित इस प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम में यूआईएलएमएस गुड़गांव में शामिल हो सकते हैं।

परफॉर्मिंगएंड विजुअल संकाय के डीन होंगे प्रो. हुकम चंद

एमडीयूमें दो अधिष्ठाताओं के अवकाश अवधि के दौरान दो प्रोफेसर को संकायों के अधिष्ठाता पद का कार्यभार सौंपा है। एमडीयू कुलसचिव डाॅ. एसपी वत्स ने बताया कि शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. हेमंत लता शर्मा के अवकाश के दौरान प्रो. के कालिया इस पद पर कार्यभार संभालेंगे। परफॉर्मिंग एंड विजुअल संकाय के अधिष्ठाता प्रो. रवि शर्मा के अवकाश के दौरान संगीत विभाग के प्रो. हुकम चंद इस संकाय के अधिष्ठाता का कार्यभार संभालेंगे।