पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरराष्ट्रीय युवा शांति सम्मेलन चंडीगढ़ में कल

अंतरराष्ट्रीय युवा शांति सम्मेलन चंडीगढ़ में कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीययुवा शांति सम्मेलन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में होगी। सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे। ये जानकारी हरियाणा युवा शक्ति के प्रधान सुरेश राठी ने दी। उन्होंने बताया कि गत दिनों कार्यालय सेवा संघ राजघाट बनारस में आयोजित राष्ट्रीय नशाबंदी अधिवेशन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा स्थापित अखिल भारतीय नशा बंदी परिषद के सम्मेलन में देश भर से नशाबंदी संगठनों के करीब 3 सौ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में अध्यक्ष डॉ. एसएन सुब्बाराव हरियाणा युवा शक्ति के प्रधान सुरेश राठी के प्रस्ताव का समर्थन किया गया। राठी ने परिषद के सदस्याें के सामने प्रस्ताव रखा कि चुनाव में शराब नशे का प्रयोग करने वाले प्रतिनिधियों तथा शराब नशे के व्यवसाय से जुड़े सभी राजनैतिक दलों के नेताअों का विरोध किया जाएगा। इस प्रस्ताव काे गुजरात विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ. कृष्ण दास सुनहरी, नई दिल्ली के नशाबंदी मंडल महाराष्ट्र के बहन वर्षा विद्या विलास आदि सभी ने इसका पूरजोर समर्थन किया।