पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीसी ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के कैलेंडर का किया विमोचन

वीसी ने खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के कैलेंडर का किया विमोचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूमें सालाना होने वाली साहित्यिक-सांस्कृतिक-युवा कल्याण गतिविधियों का कैलेंडर ऑफ इवेंट्स खेल गतिविधियों का कैलेंडर शुक्रवार को जारी कर दिया। इसका विमोचन कुलपति एचएस चहल ने किया।

कुलपति चहल ने स्टूडेंट्स एक्टीविटी सेंटर में खेल वार्षिक कार्यक्रम ब्रॉशर का भी विमोचन किया। कुलपति ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों तथा खेल गतिविधियों का होना बेहद जरूरी है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए इन गतिविधियों में भागीदारिता आवश्यक है। विवि की उत्कृष्टता साहित्यिक-सांस्कृतिक क्षेत्र तथा खेल क्षेत्र में भी झलकनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में अधिष्ठाता, छात्र कल्याण प्रो. राजबीर सिंह, निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी, निदेशक (खेल) डाॅ. डीएस ढुल, सहायक निदेशक युवा कल्याण डाॅ. आनंद शर्मा, युवा कल्याण निरीक्षक डाॅ. प्रताप राठी, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. कुलताज सिंह, प्रो. आरपी गर्ग, उप कुलसचिव चतर सिंह, प्राध्यापक डाॅ. वरुण मलिक परिवहन अधिकारी जयदेव दहिया मौजूद रहे। कुलपति एचएस चहल ने शुक्रवार को छात्र एवं युवा कल्याण कार्यालय द्वारा खरीदी गई दो बसों को भी विश्वविद्यालय को समर्पित किया।

एमडीयू में स्पोर्ट्स कैलेंडर का विमोचन करते वीसी एचएस चहल, खेल निदेशक देवेंद्र ढुल अन्य।