पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंककर्मी बनकर मांगा पासवर्ड और पार कर दिए 30 हजार रुपए

बैंककर्मी बनकर मांगा पासवर्ड और पार कर दिए 30 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैंककर्मी बनकर मांगा पासवर्ड और पार कर दिए 30 हजार रुपए

रोहतक| शहरके कायस्थान माेहल्ले की एक महिला का एटीएम कार्ड का नंबर पासवर्ड पूछकर एक युवक ने 30 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़िता ने शहर थाने में शिकायत दी है। मोहल्ला निवासी तपस्या ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह पीएनबी बैंक से बोल रहा है। आपका एटीएम ब्लॉक हो गया है। अब दाेबारा एटीएम एक्टिवेट करने के लिए कार्ड का नंबर पासवर्ड चाहिए। महिला उसकी बातों में गई आैर फोन पर ही दोनों नंबर बता दिए। युवक ने कहा कि अगले 24 घंटे में एटीएम चालू हो जाएगा। इसके बाद पता चला कि उसके खाते से 30 हजार 900 रुपए निकाल लिए हैं। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबर की जांच की तो आईडी फर्जी मिली।