पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चमारिया गांव से महिला लापता

चमारिया गांव से महिला लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहीद की याद में कार्यक्रम आज

रोहतक| जाटकॉलेज के कान्फ्रेंस हाल में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर 27 सितंबर को कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर कई प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें विद्यार्थी भाषण और कविताओं की प्रस्तुति देंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि प्रमुख शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमणीक मोहन इस अवसर पर शहीद भगत सिंह के जीवन पर विशेष व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।


चमारिया गांव से महिला लापता

रोहतक| सदरथाने के अंतर्गत चमारिया गांव से एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने से कई जगह तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को उसकी प|ी सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गई। जब वह काफी देर तक वापिस नही आई तो परिजनों ने आस-पास के क्षेत्र में महिला की तलाश शुरू कर दी। रिश्तेदारों से पूछने के बाद भी जब महिला के बारे में पता नहीं लगा तो सदर थाने में शिकायत दी है।