पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज मनाएंगे विश्व पर्यटन दिवस

आज मनाएंगे विश्व पर्यटन दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। एमडीयूका इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईएचटीएम) 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम करेगा। आईएचटीएम निदेशक डाॅ. आशीष दहिया ने बताया कि 2014 का विश्व पर्यटन दिवस का थीम पर्यटन तथा सामुदायिक विकास है। उन्होंने कहा कि आईएचटीएम वर्ष 2014 में सामुदायिक सरोकारों से विशेष रूप से जुड़ेगा। डाॅ. दहिया ने बताया कि 27 सितंबर को प्राध्यापक डाॅ. रणबीर सिंह के संयोजन में विविध गतिविधियों की जाएगी। निदेशक डाॅ. दहिया ने कहा कि आईएचटीएम के विद्यार्थियों की एक टीम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो चुका है। डाॅ. दहिया ने बताया कि 27 सितंबर को आईएचटीएम में केक मेकिंग इवेंट भी किया जाएगा।