- Hindi News
- \"मोदी का भ्रम और भाजपा का घमंड चूर करेगी जनता\'
\"मोदी का भ्रम और भाजपा का घमंड चूर करेगी जनता\'
फरीदाबाद/कोसली | रोहतकके सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा का घमंड और मोदी का भ्रम विधानसभा चुनाव में दूर हो जाएगा। बीते 10 बरसों में कांग्रेस सरकार ने जितना विकास कराया है, उतना बीते 40 साल में किसी सरकार ने नहीं कराया। इनेलो ने अपने कार्यकाल में व्यापारी, उद्योगपति, जनता को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। दीपेंद्र बल्लभगढ़ में पृथला के कांग्रेस उम्मीदवार रघुवीर सिंह तेवतिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने महेंद्रगढ़ रैली में इनेलो को गुंडों की पार्टी बताया था लेकिन अब भाजपा ने इनेलो और कांग्रेस के \\\"रिजेक्ट माल\\\' को टिकट दिए हैं। इस बार विकास और सच के नाम पर तीसरी बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार बनेगी। उधर कोसली में दीपेन्द्र ने राव यादुवेंद्र का नामाकंन दाखिल कराया।