पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरा बाबा सोमां शाह के दरबार में कीर्तन समागम आज

डेरा बाबा सोमां शाह के दरबार में कीर्तन समागम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दसमीके सालाना जोड़ मेले के उपलक्ष्य में डेरा बाबा सोमां शाह के दरबार में 23 सितंबर को कीर्तन कथा समागम का आयोजन हुआ, जिसमें श्री अखंड पाठ साहिब के अलावा रागी जत्थाें द्वारा कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा।

डीएलएफ कॉलोनी स्थित डेरा बाबा सोमां शाह में सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होगा। 10:30 बजे से महिंदर सिंह हजूरी रागी डेरा साहिब, अमरीक सिंह जख्मी जलंधर वाले तथा कथा ज्ञानी रणजीत सिंह हैड ग्रंथी सीसगंज साहिब दिल्ली द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा। इस मौके पर अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया है।