- Hindi News
- संकट मोचन मंदिर में मंगल करण कष्टहरण पूजा 25 को
संकट मोचन मंदिर में मंगल करण कष्टहरण पूजा 25 को
रोहतक|ताऊ देवीलालस्मृति मंच की ओर से 25 सितंबर को सोनीपत रोड स्थित संकट मोचन मंदिर में मंगल करण-कष्टहरण पूजा की जाएगी। मंच के संगठन सचिव डॉ. दीपक भारद्वाज एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को दुर्गा कॉलोनी स्थित मंच के कार्यालय में सभी संस्थापक सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
मंच के संयोजक नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व रोहतक शहर के 41 संस्थापक सदस्यों द्वारा इस मंच की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य ताऊ देवीलाल की नीतियों उनके जीवन परिचय तथा उनके संघर्ष के संस्मरणों को शहर के वार्डों में नुक्कड़ सभाओं गोष्ठियों के माध्यम से लोगों तक पहुंचना था, जिसमें मंच कामयाब रहा है। इस अवसर पर मंच के संस्थापक सदस्य राकेश जांगड़ा, रामअवतार बंसल, रविन्द्र सिंह, रामकिशन ठेकेदार, अशोक मल्होत्रा, सुभाष शर्मा, राजेंद्र बंसल, अमरजीत सिंह नीटू, डा. अतुल शर्मा, दयाकिशन जांगड़ा, हरेंद्र लक्की, डा. समुंदर सिंह, अमरदीप भटनागर, सुभाष गुगनानी, डा. सुरेश कौशिक, सुखबीर खत्री, जोगेंद्र शर्मा, दिलावर सिंह, पंकज गर्ग, राजेश, अनिल, सतीश कुमार, एडवोकेट रवि ठाकुर, रणबीर सिंह, एडवोकेट अजय इंदौरा, सतीश यादव, राकेश सचदेवा, नितिन जैन, गुरप्रीत कोचर, मुकेश कौशिक, सोनू गुप्ता, अमित शर्मा सुरेश गुप्ता भी मौजूद रहे।