पेंटिंग रंगोली में दिखी दीपावली की झलक
रोहतक। रंगोलीमें साक्षी और पेंटिंग में निशा ने प्रथम स्थान हासिल किया। मौका था वैश्य महाविद्यालय के क्रिएटिव जोन के द्वारा आयोजित रंगोली पेंटिग प्रतियोगिता का। जिसका विषय दीपावली रखा गया। इसमें छात्र-छात्राओं को अपनी पेंटिंग रंगोली में प्रकाश रोशनी के त्योहार दीवाली की झलक को दिखाना था। कई छात्रों ने भारतीय संस्कृति को बहुत ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया तो किसी ने अपनी कल्पनाओं को ही जीवंत कर दिया। रंगोली में सोनिया दहिया दूसरे, सोनिया तीसरे पेंटिंग में समीक्षा दूसरे, नेहा, मंजू, अमन तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. दिनेश रानी बंसल, डॉ. मदनलाल गोयल, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, गीता गुप्ता, मोनिका गुप्ता, डॉ. पिंकी, दीपाली आर्य, राजल गुप्ता मौजूद रहे।