पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को स्किल अपग्रेडेशन की जरूरत

विद्यार्थियों को स्किल अपग्रेडेशन की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमानसमय जनसंचार क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाएं हैं। जरूरत है कि पत्रकारिता एवं जन संचार विषय के विद्यार्थी जरूरी कौशल विकसित करें तथा इस क्षेत्र में सफलता के लिए जरूरी जज्बा बनाए रखें। ये बात गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के मीडिया अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. मनोज दयाल ने एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में व्याख्यान कार्यक्रम में कही। व्याख्यान का विषय वर्तमान समय में मीडिया परिदृश्य तथा कॅरियर की संभावनाएं था।

प्रो. दयाल ने कहा कि मीडिया तेजी से विकास पथ पर है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल मीडिया में कॅरियर के नए-नए अवसर उभर कर रहे हैं। ‌उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को व्यक्तिगत संचार कौशल के विकास पर विशेष जोर देने के लिए कहा।

प्रो मनोज दयाल ने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।इस कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस व्याख्यान की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए प्रो हरीश कुमार ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने मीडिया क्षेत्र में क्रांति ला दी है। जहां प्रौद्योगिकी ने मीडिया को एक आधुनिक स्वरूप प्रदान किया है, वहीं इसके कुछ नकारात्मक पहलु भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को इस तकनीकी परिवर्तन के साथ कदमताल मिलाना होगा।

इस कार्यक्रम में प्राध्यापिका प्रो सरोजनी नांदल और सुमेधा धनी, प्राध्यापक सुनित मुखर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

सेमीनार में संबोधित करते प्रोफेसर मनोज दयाल