- Hindi News
- प्राध्यापक बलराज के परिजनों काे मिलेगी 15 साल तक आर्थिक मदद
प्राध्यापक बलराज के परिजनों काे मिलेगी 15 साल तक आर्थिक मदद
प्राध्यापक बलराज के परिजनों काे मिलेगी 15 साल तक आर्थिक मदद
रोहतक| एमडीयूके गणित विभाग के प्राध्यापक बलराज की मौत मामले में बुधवार को परिजनों को आर्थिक मदद देने का फैसला लिया गया है। मडूटा के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह दहिया, हरियाणा शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष प्रो. राजकुमार विक्रम डूमोलिया के नेतृत्व में परिजनों ने कुलसचिव से मुलाकात की। इस दौरान परिवार में आजीविका कमाने वाला होने के चलते फैसला लिया गया कि विवि नियम के मुताबिक प्राध्यापक बलराज के परिजनों को अब 15 साल तक वेतन मिलता रहेगा, ताकि परिजनों का गुजर-बसर हो सके। अब मामले की जांच के लिए शिक्षक संघ का एक दल मामले की जांच के लिए एसपी से भी मिलेगा।