पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएसजी के विरोध के लिए इनसो तैयार, आज बांधेंगे काली पट्टी

एमएसजी के विरोध के लिए इनसो तैयार, आज बांधेंगे काली पट्टी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | विवादोंसे घिरी बाबा राम रहीम की फिल्म एसएसजी (मस्ताना सतनाम गुरमीत)के विरोध के लिए इनसो छात्र संघ ने कमर कस ली है। इनसो छात्र संघ फिल्म का लगातार विरोध कर रहा है। संघ का आरोप है कि इस फिल्म के माध्यम से बाबा राम रहीम अपने काले धन को सफेद करना चाहते हैं। बाबा राम रहीम पर बलात्कार, पत्रकार की हत्या, अनुयाइयों को नपुंसक बनाने जैसे कई गंभीर मुकदमे चल रहे हैं। इनसो कार्यकर्ता ने कहा कि वे ऐसे पाखंडी बाबाओं के विरुद्ध आंदोलन करेंगे। इनसो प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने बताया कि एमएसजी के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। यह फिल्म इसका निर्माता समाज के लिए खतरा है। प्रदीप देशवाल ने कहा कि सैंसर बोर्ड पर भी दबाव बनाकर सर्टिफिकेट दिलवाया गया जिसके कारण सैंसर बोर्ड की चेयरपर्सन लीला सैमसन सहित सभी सदस्यों से इस्तीफा तक दे दिया। प्रदेश की इकाइयों को निर्देश जारी किए हैं, अगर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगड़ती है तो इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार होगी।