पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए बैठकें आज से

जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए बैठकें आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोनल यूथ फेस्टिवल के लिए बैठकें आज से

रोहतक | एमडीयूका क्षेत्रीय युवा समारोह (जोनल यूथ फेस्टिवल) के आयोजन के लिए बैठकों के दौर सितंबर माह में चलेंगे। निदेशक युवा कल्याण डाॅ. जगबीर राठी ने बताया कि रोहतक जोन के लिए बैठक वैश्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, रोहतक में 16 सितंबर को, गुड़गांव जोन की बैठक 17 सितंबर को जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल में, सोनीपत जोन की बैठक 18 सितंबर को डीएच लारेंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, झज्जर में तथा महेंद्रगढ़ जोन के लिए बैठक 20 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय, नाहड़ में होगी। डाॅ. जगबीर राठी ने बताया कि क्षेत्रीय युवा महोत्सव 28 अक्टूबर से प्रारंभ होंगे।