- Hindi News
- प्लेसमेंट कार्यक्रम में 80 विद्यार्थी शामिल
प्लेसमेंट कार्यक्रम में 80 विद्यार्थी शामिल
प्लेसमेंट कार्यक्रम में 80 विद्यार्थी शामिल
रोहतक | एमडीयूके कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रतिष्ठित बीमा कंपनी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लि. की टीम विवि परिसर में प्लेसमेंट के उद्देश्य से आई। विवि के निदेशक कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बताया कि इमसॉर में आयोजित इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में 80 विद्यार्थी शामिल हुए। इस संदर्भ में प्री-प्लेसमेंट टॉक तथा समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में इमसॉर की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रभारी प्राध्यापिका डाॅ. दिव्या मल्हान, प्राध्यापक डाॅ. संजय नांदल तथा डाॅ. जगदीप सिंगला तथा शोधार्थी नवीन कुमार ने सहयोग दिया।