पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कमरा खाली कराने पर बायोटेक के छात्र हड़ताल पर

कमरा खाली कराने पर बायोटेक के छात्र हड़ताल पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फैकल्टी भी रही एक दिन के अर्जित अवकाश पर

भास्करन्यूज | रोहतक

एमडीयूमें इंजीनियर दिवस के दिन भावी इंजीनियरों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। इसका कारण यूआईईटी के बायोटेक विभाग में तीन दिन पहले दूसरे विभागों की फैकल्टी द्वारा विद्यार्थियों से क्लास रूम खाली करवाना और इनमें तुरंत प्रभाव से लैब भी तैयार करना रहा।

पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को समस्या आई तो उन्होंने अपनी बात अधिकारियों के सामने रखी, लेकिन समस्या का कोई हल नहीं निकल सका। ऐसे में विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया और सोमवार को नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बात को लेकर सोमवार को यूआईईटी के बाहर एकत्रित हुए विद्यार्थियों ने नारेबाजी की। कुलपति कार्यालय में दी गई शिकायत को लेकर विद्यार्थियों ने मांग की कि डायरेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनपर भेदभाव करने के आरोप लगाए। शिकायत में छात्रों ने बताया कि टीपीओ की ओर से बायोटेक के लिए कोई औद्योगिक टूर या कोई कंपनी प्लेसमेंट ऑर्गेनाइज नहीं की गई है। 5 सालों में मात्र 5 लाख रुपए ही खर्च किए गए हैं।

रोहतक. एमडीयूके वीसी कार्यालय के सामने मांगों को लेकर नारेबाजी करते एमडीयू बायोटेक के विद्यार्थी।