पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवि ने बिगाड़ दी म्हारी अंग्रेजी

विवि ने बिगाड़ दी म्हारी अंग्रेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोबारापेपर जांचने की मांग पर अड़ी छात्राओं ने सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में जमकर बवाल किया। दरअसल छात्राएं अंग्रेजी में कम अंक आने से आक्रोशित थी। जिसको लेकर उन्होंने साढ़े तीन घंटे तक कुलसचिव कार्यालय का घेरे रखा। मामले को हल्के में लेते हुए कुलसचिव डॉॅ. एसपी वत्स ने उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन छात्राएं लिखित आश्वासन के रुख पर अड़ी रहीं। इस पर उन्हें कार्यालय से बाहर निकालने के लिए कहा गया जिसपर छात्राएं भड़क गईं, और कुलसचिव से माफी मांगने पर जिद ठान ली। करीब सवा घंटे तक चले इस हंगामे के बाद कुलसचिव को झुकना पड़ा और आखिर में सार्वजनिक माफी मांगकर छात्राओं को तीन दिन में समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

70छात्राओं की अंग्रेजी में ही री-अपीयर

हुआयूं कि राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बीए चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दी। 12 सितंबर को इस परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्राओं का गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। 70 छात्राओं की सिर्फ अंग्रेजी के पेपर में ही री-अपीयर दी गई है। इसके चलते उनकी प्रतिशत नहीं बन पा रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार प्रिंसिपल से मिलने के बाद भी समाधान होने पर छात्राएं सोमवार सुबह सवा दस बजे कुलपति से मुलाकात के लिए एमडीयू पहुंची। यहां पर कुलपति के मिलने पर छात्राओं ने कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स से मिलीं। यहां पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने भी मिलकर समस्या सुनीं और बच्चों को जल्द उत्तर पुस्तिका की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अचानक छात्राएं कुलसचिव के कार्यालय में पहुंची और लिखित में आश्वासन मांगा। इस पर कुलसचिव ने छात्राओं को कार्यालय से बाहर निकाल दिया तो भड़क उठीं और विवि सचिवालय के बाहर धरना देने बैठ गईं।

आगे क्या :समस्या आने पर प्राचार्या पर होगी कार्रवाई

अबभविष्य में इस तरह से विद्यार्थियों द्वारा हंगामा करने की पुनरावृति हो इसके लिए कुलसचिव ने प्रिंसिपल स्तर पर ही समस्याओं का निदान करना होगा। इसके लिए हर कॉलेज के प्रिंसिपल की ओर से ही बच्चों की समस्या का समाधान करना होगा। यदि विद्यार्थी विवि तक समस्या लेकर पहुंचे तो कार्यवाही प्रिंसिपल पर भी होगी।

Áअंग्रेजी पेपर की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

Á तीन दिन में टीम की ओर से रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Á किसी बच्चे के साथ ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।