- Hindi News
- फाइनेंस कंपनियों के जाल में फंसे युवक ने की आत्मदाह की कोशिश
फाइनेंस कंपनियों के जाल में फंसे युवक ने की आत्मदाह की कोशिश
निजीफाइनेंस कंपनियों द्वारा लाखों रुपए की ठगी करने से परेशान रिटौली के युवक 35 वर्षीय जोगेंद्र सिंह ने दोपहर करीब सवा दो बजे आत्मदाह करने की कोशिश की। 90 फीसदी झुलसी हालत में उसे पीजीआई लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि उसने बयान दिया है कि चार निजी फाइनेंस कंपनियों ने धोखाधड़ी करके उसे सवा 4 लाख रुपए हड़प लिए। इससे परेशान होकर यह कदम उठाया है। सदर पुलिस ने कंपनियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है, लेकिन पुख्ता सबूत होने के कारण कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन देखकर खा गया धोखा
थानाप्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जोगेंद्र सिंह का कहना है कि उसके भाई ने विज्ञापन देखा, जिसमें आसान किस्तों पर दूध डेयरी के लिए लोन देने के लिए लिखा हुआ था। उसने संबंधित नंबर पर फोन किया। फोन पर मोहित नाम के व्यक्ति ने कहा कि संबंधित अकाउंट में सिक्योरिटी राशि जमा करवा दे। इसके बाद आगे फाइल चलेगी। इसके बाद जोगेंद्र कंपनी के जाल में फंसता चला गया। इसके बाद दूसरी स्कीम के तहत उसने तीन अन्य कंपनियों से संपर्क किया, लेकिन वहां भी धोखाधड़ी करके उसके लाखों रुपए हड़प लिए गए। इससे परेशान होकर दोपहर करीब सवा दो बजे पशुओं वाले कमरे में गया और ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और आग पर काबू पाया, लेकिन उस समय तक जोगेंद्र का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था।
पीड़ित के भाई ने कहा, सवा 4 लाख रुपए गंवाने से परेशान था जोगेंद्र