पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपचार कराने आईं चार महिलाओं के पर्स उड़ाए

उपचार कराने आईं चार महिलाओं के पर्स उड़ाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में जेबकतरों का आतंक

सिविलअस्पताल जेब कतरों का अड्डा बन गया है। सोमवार को उपचार कराने आई चार महिलाओं के पर्स उड़ाकर ले गए, जिसमें हजारों रुपए की नकदी थी। उधर, आर्य चौकी पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

अस्पताल में उपचार कराने आई सांघी निवासी बबली ने बताया कि वह अपने बीमार बेटे का उपचार कराने आई थी। जब लाइन में खड़ी होकर दवाई ले रही थी, तब किसी ने उसका पर्स चुरा लिया। पर्स 8 हजार रुपए की नकदी, आधार कार्ड दूसरे कागजात थे। उसने काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग सका। उधर, सुखपुरा चौक निवासी सुदेश ने बताया कि किसी ने उसके पर्स से 5 हजार रुपए निकाल लिए।

वहीं, कृष्णा कालोनी निवासी पूजा सुखपुरा चौक निवासी सीमा के भी पर्स चोरी हो गए। पूरे मामले के संबंध में जब आर्यनगर चौकी में संपर्क किया गया तो मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि उन्हें अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।