- Hindi News
- रिटायर्ड लेक्चरर तीसरे दिन भी बेहोश, सीसीटीवी फुटेज भी नहीं निकला
रिटायर्ड लेक्चरर तीसरे दिन भी बेहोश, सीसीटीवी फुटेज भी नहीं निकला
बैंकसे निकाले एक लाख रुपए अंगूठी लूटने के बाद रिटायर्ड लेक्चरर को फेंकने का मामला तीसरे दिन भी अनट्रेेस रहा। अभी तक पुलिस बैंक शाखा से सीसीटीवी फुटेज भी नहीं निकाल सकी है, वहीं जहर का पता लग पाने से उचित ट्रीटमेंट मिल पाने के कारण पीड़ित रिटायर्ड लेक्चरर की हालत में भी सुधार नहीं हुआ है।
आजाद गढ़ निवासी 62 वर्षीय रिटायर्ड लेक्चरर ओमकार शर्मा शनिवार सुबह 11 बजे कोर्ट परिसर के पास स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में एक लाख रुपए निकालने आए। शाम तक वापस लौटने पर परिजन तलाश में निकले तो साइकिल बैंक के पास खड़ी मिली, लेकिन ओमकार शर्मा का कोई सुराग नहीं लग सका। रिहायश आजाद गढ़ में होने के कारण अर्बन एस्टेट पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। रविवार सुबह ओमकार शर्मा बैंक के पीछे स्थित कॉलोनी में बेहोशी की अवस्था में पड़े मिले तो घटनास्थल सिविल लाइन थाने का होने के कारण मामला यहां ट्रांसफर कर दिया गया।
} नशीलापदार्थ खिला एक लाख अंगूठी लूटने का मामला
}टेक्नीशियनकेहोने से नहीं निकला बैंक का फुटेज
पीजीआई में उपचाराधीन ओमकार शर्मा।