व्याख्यान में बताया हिंदी का महत्व
व्याख्यान में बताया हिंदी का महत्व
रोहतक पं.नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को हिंदी साहित्य परिषद की ओर से व्याख्यान आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम हिंदी दिवस के मौके में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालंकार सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. जगदेव सिंह वक्ता के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने व्याख्यान में संपर्क भाषा के रूप में हिंदी भाषा तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का स्थान विषय पर विस्तार से बताया। व्याख्यान में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह अहलावत, डॉ. दर्शना अहलावत, डॉ. स्वर्णलता दहिया, डॉ. निर्मल धनखड़, सुशील नरवाल, डॉ. कपूर सिंह ढाका, भीम सिंह पवार, सूरजकला, डॉ. उमा अवस्थी, डॉ. मीनाक्षी दलाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विजयदीप राठी, डॉ. दलबीर सिंह उपस्थित रहे।