विज्ञान प्रदर्शनी में जीती दीक्षा गरिमा
विज्ञान प्रदर्शनी में जीती दीक्षा गरिमा
रोहतक| दिल्लीके माउंटआबू स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में पठानिया स्कूल की दो छात्राओं दीक्षा और गरिमा ने जीत हासिल की। 10 से 13 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पूरे भारत के चुने गए 350 प्रोजेक्ट शामिल किए गए थे, जिनमें से दो प्रोजेक्ट पठानिया स्कूल के थे। दीक्षा ने ट्रॉपिज्म और ग्रोथ हार्मोंस का प्रभाव और दूसरा नविष्ठ सिंह चिराग अरोड़ा ने फसलों के अवशेष से बायोइथेनाल का बनाना विषय पर प्रोजेक्ट बनाया था। इन दोनों में से एक प्रोजेक्ट को आईआरआईएस के लिए चुना गया है तथा 3 हजार रुपए का पुरस्कार मिला। इस सफलता के लिए आरती यादव, स्कूल प्रबंधक बीबीएस पठानिया, प्रधानाचार्य वर्षा रानी पठानिया, अध्यक्ष अंशुल पठानिया, तनवी पठानिया ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।