प्रतियोगिता में टीम डी और जे विजयी
प्रतियोगिता में टीम डी और जे विजयी
रोहतक| श्रीलालनाथ हिंदू कॉलेज के वाणिज्य विभाग की ओर से सोमवार को वाणिज्य विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में लेखन, आयकर, विपणन, विज्ञापन, अर्थशास्त्र, सामान्य ज्ञान अन्य विषय मुख्य रहे। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें टीम डी जे प्रथम, टीम द्वितीय टीम एफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अशोक बत्रा, प्राध्यापक डॉ. नीलम मगगू, रश्मि छाबड़ा, वंदना, दीपक भाटिया, रोहित भाटिया, नूपुर, हर्ष, नीतू मौजदू रही।