- Hindi News
- भागवत कथा सुनने से होता है पितरों का कल्याण : केशव कृष्ण
भागवत कथा सुनने से होता है पितरों का कल्याण : केशव कृष्ण
कथावाचककेशव कृष्ण ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पापों का नाश होता है। पितृपक्ष में इस कथा का आयोजन किए जाने के कई लाभ होता हैं। विशेषकर पितरों का मोक्ष मिलता है। वे पितरलोक में स्थान पाते हैं।
दावत बैंक्वेट हाल में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन वे श्रद्धालुओं को भगवान सुखदेव और कपिल जी के पावन अवतार की कथा सुनाते हुए बताया कि मनुष्य कर्मों से बंधा हुआ है। मनीषियों के वचन व्यर्थ नहीं जाते हैं। हर व्यक्ति विचारों की शक्ति से ही प्रेरित होता है। जैसे विचार होंगे, ठीक वैसे ही आचरण को विस्तार मिलेगा। इसलिए मनोदशा को हरदम परखते रहने की जरूरत होती है। ऐसे में सत्संग प्रवचन ही मार्ग दर्शन करते हैं। उसमें भी भावगत कथा सर्वाधिक प्रभावशाली होती है। इसमें बताए गए जीवन मूल्यों को अमल में लाने से सुख बरसने लगता है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से आह्वान किया वे भोजन आचरण में उदारता बरतें, ताकि जीवन से अशांति दूर हो सके। कथा के अंत में भागवत महापुराण की विधिवत आरती की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बाबा कर्णपुरी जी महाराज, बाबा कमाल पुरी, ऋषि वर्मा, राजेश गुप्ता, राकेश लाल, पंकज कपूर, बब्लू, रामदेव मौजूद रहे।
ध्रुव-प्रह्लाद चरित्र की कथा आज
श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिवस 16 सितंबर को सती चरित्र, ध्रुव तथा प्रह्लाद चरित्र की कथा होगी। किशोरों युवाओं को ध्यान में रखते हुए कथा पर चर्चा होगी। संकल्प, जीवन मूल्य और आचार-विचार का सरलता के साथ समझाया जाएगा। यह जानकारी डेरा बाबा बालक पुरी के महंथ कर्णपुरी महाराज ने दी।
रोहतक. डबलफाटक के पास एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित भागवत कथा के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धालु।