- Hindi News
- पैदा करनी होगी विश्व को अपना समझने की ताकत : डॉ.कुटियाला
पैदा करनी होगी विश्व को अपना समझने की ताकत : डॉ.कुटियाला
बाबामस्तनाथ विवि में सोमवार को \\\'जीवन के लिए योजना विषय\\\' पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि के कुलपति डा. ब्रिज किशोर कुटियाला ने अपने विचार रखे।
डा. कुटियाला ने कहा कि आज का समय विचारों में सकारात्मकता रखकर आगे बढ़ने का है। हमें खुद को व्यक्तिगत सोच में फंसाकर पूरे विश्व को अपना समझने की ताकत पैदा करनी चाहिए। कार्यक्रम में डा. रामफूल शर्मा, प्रतिकुलपति डा.अंजू आहूजा, डा.कमलेश मलिक, डा.इंदू कपूर, डा.वीना चोपड़ा, डा.एसके शर्मा, डा.एसपी शर्मा, डा.शुभम गांधी, रजिस्ट्रार एनसी जैन, परीक्षा नियंत्रक ओपी सचदेवा, डा.मनमोहन शर्मा, विनय शर्मा, अरुणा बतरा आदि मौजूद रहे।
रोहतक. बाबामस्तनाथ में आयोजित सेमीनार में शिक्षक और विद्यार्थी को संबोधित करते बीके कुटियाला।