- Hindi News
- बाढ़ पीडि़तों के लिए छात्रों ने जमा की राशि
बाढ़ पीडि़तों के लिए छात्रों ने जमा की राशि
बाढ़ पीडि़तों के लिए छात्रों ने जमा की राशि
रोहतक| एमडीयूके विद्यार्थियों ने सोमवार को जम्मू घाटी में आई बाढ़ के पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए धनराशि एकत्रित की। इस टीम का नेतृत्व कर रहे जोगेंद्र शास्त्री उर्फ जोगा ने डीडीई विभाग, पुस्तकालय, स्टूडेंट्स एक्टिविटी सेंटर और अन्य विभागों में जाकर बच्चों से राशि एकत्रित की। उनका कहना है कि जम्मू के लिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद भेजी जाएगी। इस राशि को एकत्रित कर डीसी को सौंपा जाएगा। इस दौरान उनके साथ सुनील, अमित, रविंद्र, राकेश और प्रदीप साथ रहे।