- Hindi News
- \"लीलो चमन\' के नायक पर दांव लगाने की तैयारी में इनेलो
\"लीलो चमन\' के नायक पर दांव लगाने की तैयारी में इनेलो
रोहतकशहरी सीट से इनेलो हरियाणवी फिल्म लीलो-चमन के नायक टेबल टेनिस खिलाड़ी राज शर्मा पर दाव खेलने की तैयारी कर रही है। शर्मा को टिकट देने के पीछे जातिगत समीकरणों को देखा जा रहा है। क्योंकि वे जहां ब्राह्मण समुदाय से हैं, वहीं उनकी प|ी केवल वैश्य समुदाय से हैं, बल्कि शहर के बड़े उद्योगपति की बहन भी हैं। तीसरा इनेलो के मूल कार्यकर्ता पार्टी से बाहर नहीं जाएंगे। इसके चलते शर्मा की टिकट पक्की मानी जा रही है।1984 में अशोक शर्मा द्वारा निर्मित हरियाणवी फिल्म लीलो चमन प्रदर्शित की गई। इसमें राज ने नायक की भूमिका निभाई। इसके बाद शर्मा फिल्म लाइन छोड़ कर राजनीति में आए और भाजपा में शामिल हो गए। लंबे समय तक वे केवल पार्टी से जुड़े रहे, बल्कि जिला अध्यक्ष भी बने। भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पार्टी में रहकर राजनीति करते रहे, लेकिन 2009 में बसपा का दामन थाम लिया। पार्टी ने उन्हें रोहतक लोकसभा चुनाव से उतारा। उन्हें 68 हजार 210 वोट मिली और तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि हरियाणा, जनहित कांग्रेस के प्रत्याशी कृष्णमूर्ति हुड्डा से ज्यादा वोट उनकी थी। उस समय इनेलो भाजपा ने संयुक्त तौर पर नफेसिंह राठी को मैदान में उतारा था। वे दूसरे स्थान पर रहे। जबकि विजय कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को मिली थी।
टेबल टेनिस के खिलाड़ी हैं शर्मा
राजशर्मा पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर 60 प्लस आयु वर्ग में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व किया है। अब उन्हें तुर्की की तरफ से खेलने जाना था, लेकिन विधानसभा चुनाव की तैयारी के चलते भाग लेने से मना कर दिया है।
चौटाला के आदेश पर चुनाव लड़ने को तैयार
राजशर्मा का कहना है कि वे इनेलो के अनुशासित सिपाही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पार्टी चुनाव लड़ने के लिए कहती हैं तो वे तैयार हैं। रोहतक शहरी सीट से टिकट के सवाल पर शर्मा ने कहा कि वे दावेदार जरूर हैं, लेकिन टिकट देना या देना पार्टी आला कमान को तय करना है। इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे।