- Hindi News
- एमसीएमसी सुनिश्चित करें 24 घंटे मॉनिटरिंग
एमसीएमसी सुनिश्चित करें 24 घंटे मॉनिटरिंग
विधानसभाचुनाव के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में स्थापित किए गए मीडिया सेंटर में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी के लिए उपलब्ध उपकरणों अन्य साधनों का एडीसी आरसी बिधान ने जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्येक समाचार पत्र सहित केबल चैनलों अन्य न्यूज चैनलों पर कड़ी नजर रखी जाए। अगर कहीं पर भी पेड न्यूज का कोई मामला सामने आता है तो तुरंत इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से नोटिस जारी कराकर आगामी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी से जुड़े ज्यादातर कार्य जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से होने होते हैं।
मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य सचिव एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सभी समाचार पत्रों चैनलों की 24 घंटे मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और इस कार्य के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं।
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कमल सिंह फौगाट, एआईपीआरओ संजीव सैनी, रघबीर सिंह, गजेंद्र फौगाट सुखवीर सिंह फौगाट उपस्थित रहे।