- Hindi News
- घोषणा पत्र का ब्लू प्रिंट भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को सौपेंगे आज
घोषणा पत्र का ब्लू प्रिंट भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को सौपेंगे आज
भाजपाचुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार हो चुका है और मंगलवार को घोषणा पत्र का ब्लू प्रिंट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। घोषणा पत्र नेशनल डॉक्यूमेंट विजन का प्रतिरूप होगा। वहीं, भाजपा नेता का कहना है कि हरियाणा में नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा और सीएम का फैसला प्रदेश की जनता करेगी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर घोषणा-पत्र तैयार किया गया है। घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। हालांकि भाजपा नेता ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि घोषणा पत्र में किन बिंदुओं को शामिल किया गया है।
सीएम प्रोजेक्ट करने के सवाल पर गणेशीलाल ने कहा कि हरियाणा में नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा जाएगा और सीएम का फैसला प्रदेश की जनता तुरंत करेगी। सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दो जगह चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि वे और उनका परिवार चाहें तो सभी 90 सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है। भाजपा में टिकट बेचने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि महत्वाकांक्षी लोग ही आरोप लगा रहे हैं। दोष उनका है जिनकी महत्वाकांक्षा पूरी नहीं हुई है।