- Hindi News
- हरियाणा के पानीपत में प्रेमिका और उसके बेटे को जिंदा जलाया
हरियाणा के पानीपत में प्रेमिका और उसके बेटे को जिंदा जलाया
भास्कर न्यूज नेटवर्क.पानीपत
पानीपतमें प्रेमी ने शनिवार को 27 साल की प्रेमिका और उसके 10 साल के बेटे को जलाकर मार डाला। आरोपी ने दोनों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। बाद में खुद भी आत्मदाह की कोशिश की। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे ने पीजीआई के रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रेमी को भी पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है।
सीमा अपनी 12 वर्षीय बेटी प्रीति और बेटा विशाल उर्फ बीरू के साथ रहती थी। वारदात के समय उसका पति धर्मवीर फैक्टरी में था। घटना दोपहर बाद दो बजे की है। बेटी प्रीति के मुताबिक पप्पू पेट्रोल का कैन छिपाकर पहुंचा। वह उसकी मां सीमा से साथ हरिद्वार चलने की जिद कर रहा था। विरोध करने पर उसने सीमा और विशाल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। प्रीति घर से भाग निकली। बाद में पप्पू ने खुद पर भी पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। आग बुझाकर तीनों को घर से निकाला। तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी। पप्पू पहले धर्मबीर के यहां किराएदार था। डीएसपी जोगेंद्र राठी ने बताया कि पप्पू के खिलाफ कत्ल खुदकुशी का केस दर्ज किया गया है। वह मंडी में ट्रक चलाता है।