पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौथे दिन बेनकाब हुए चेहरे, दिन के उजाले में सुनाई दरिंदगी की दास्तां

चौथे दिन बेनकाब हुए चेहरे, दिन के उजाले में सुनाई दरिंदगी की दास्तां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपालीयुवती से दरिंदगी की वारदात के 11 दिन बाद पुलिस मौके पर आठों आरोपियों को लेकर निशानदेही कराने के लिए पहुंची। गवाहों की कमी के चलते अब पुलिस के लिए ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलीजेंस ही कड़े साक्ष्य बन सकते हैं। ऐसे में केस को मजबूत करने के लिए पुलिस ने एफएसएल के एक्सपर्ट जोनल अस्सिटेंट डायरेक्टर डॉ. रविंद्र पाल और जिले से डॉ. सरोज दहिया ने साक्ष्य जुटाए। इस दौरान एसआईटी इंचार्ज अमित भाटिया, सीआईए इंचार्ज मनोज वर्मा, थाना सदर इंचार्ज गजेंद्र सिंह पीजीआईएमएस थाना इंचार्ज एमआई खान मौजूद रहे। इस निशानदेही के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार गुलाब सिंह को बनाया गया।

अकेलीदेख जाग उठा शैतान

एकफरवरी को शाम पांच बजे पांच आरोपी गांव गद्दी खेड़ी के मोड़ पर ढाबे में शराब पी रहे थे। यहीं से उन्होंने हिसार रोड पर हिसार की ओर पैदल जाती नेपाली युवती को देखा। पांचों आरोपियों के भीतर का शैतान जाग गया और नेपाली संतोष को छोड़कर शीला, माडा, पवन पदम लड़की की ओर बढ़े और युवती को उठाकर पहले गांव के मोड़ पर बने कोठड़े में ले गए। इसके बाद फोन कर एक-एक कर मनवीर, सोमबीर, सरवर और घुचडू को बुलाया। सभी ने मिलकर शराब भी यहीं पी। इसके बाद निर्वस्त्र में ही युवती को डेढ़ किलोमीटर दूर दूसरे सुनसान कमरे में ले गए जोकि ईख के खेत के साथ है। देर रात छोड़ने के लिए रोड पर जाने लगे तो भेद खुलने के डर से तीनों ने युवती को मारने की प्लानिंग बनाई और ड्रेन में फेंकने के लिए ले गए। ड्रेन में पानी होने के चलते सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया और फिर घुचडू ने उसके जिस्म में पत्थर डाल दिए। बता दें कि ईंट मारकर ही युवती की हत्या की गई थी।

किला नंबर 114 में पड़ी थी लाश

वहींपटवारी सज्जन कुमार का कहना है कि युवती की लाश को ड्रेन के साथ डालने के बाद जिस खेत में फेंका गया था वह खेत किला नंबर 114 में आता है और मुरबा नंबर 152 है और यहां पर गेहूं लगाई गई है। पटवारी का कहना है कि जैसे ही घटना के बारे पता चला तो उन्होंने भी इस पर दिमाग दौड़ाया और खेत के मालिक का पता लगाया था।

190 मोबाइल नंबर के संपर्क में थे आरोपी

पुलिसने जब तीन गांवों बहु जमालपुर, गद्दी खेड़ी और हिसार रोड की आउटर कॉलोनी को राडार पर लिया तो यहां से डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों की छंटनी में से 190 मोबाइल नंबर पाए गए। इसके बाद पुलिस ने इनपर रिसर्च में प्रयोग होने वाली रेंडम थ्योरी को अपनाते हुए वैकल्पिक मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। इसमें से ही आरोपी निकलकर सामने सके। कुछ नंबर तो बंद भी मिले थे, तो शक भी बढ़ता चला गया। इसके बाद दबिश देकर कड़ी खुलती चली गई।

घटनास्थल से लिए सैंपल

फोरेंसिकएक्सपर्ट डॉ. रविंद्र पाल और डॉ. सरोज दहिया का कहना है कि वारदात को हुए 11 दिन बीत चुके हैं। ऐसे में हर उस साक्ष्य को रिकवर करना एक बड़ी चुनौती है, जिससे वारदात के केस को मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि मौके से ईंट, खून के निशान, मिट्टी के सैंपल जोकि जूते में लगी हुई थी, मिले हैं।

तकनीकीआधार पर जुटाए साक्ष्य

पुलिसने एफएसएल के जोनल सहायक निदेशक डॉ. रविंद्र पाल और डॉ. सरोज दहिया ने पुलिस की मदद से आरोपियों की निशानदेही के साथ ही तकनीकी आधार पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। इन साक्ष्यों में युवती के सिर में मारी गई ईंट, सीमेंट की चादर के टुकड़े, कपड़े के जलाने से मिली राख, एक कंबल बरामद किए हैं। वहीं सीमन की जांच के लिए डीएनए भेजा गया है।

सोशलमीडिया पर पहुंची सजा की मांग

रोहतककी निर्भया के लिए न्याय की गुहार लगा रहे सामाजिक संगठनों और युवाओं की मांग अब फेसबुक और व्हाट्स एप तक जा पहुंची है। इन पर तमाम तरह से ग्राफिक्स बनाकर निर्भया के आरोपियों को दी जाने वाली कड़ी से कड़ी सजा की मांग की जा रही है। हालांकि कई ऐसी भी मांग है जोकि कानून के हिसाब से जायज नहीं है, लेकिन लोगों का आक्रोश इसी से देखा जा सकता है कि एक ग्राफिक्स पिक्चर पर तो मात्र तीन दिन में ही 2.68 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक करते हुए अपनी राय दी है। वहीं 1.13 लाख लोगों ने उसे शेयर भी किया है।

यूं चली निशानदेही

सुबह10.50 : पुलिसएफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचना शुरू किया।

11.14: एफएसएलटीम डीएसपी अमित भाटिया मौके पर पहुंचे।

11.40बजे : सदरथाना पुलिस थाना पीजीआई इंचार्ज आठ आरोपियों को लेकर मौके पर पहुंची।

12.10बजे : पुलिसने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को बेनकाब किया।

12.23बजे : पुलिससबसे पहले मनबीर को बड़े कमरों पर लेकर गई।

12.50बजे : पुलिसने एक-एक कर सभी से दोनों कमरों की निशानदेही करवाई।

15.24: गांवगद्दी खेड़ी में मात्र 600 मीटर की दूरी पर एक प्लाट के पास माडा और शीले ने कपड़ों की जलाने की पुष्टि की।

15.49बजे: पुलिसहिसार रोड पहुंची, जहां से युवती को उठाया गया था।

16.11बजे: गांवबहु अकबरपुर की जगह पर जहां युवती को मौत के घाट उतारा गया और दरिंदगी की गई।

16.40बजे : यहांपर पुलिस ने सभी आरोपियों से निशानदेही करवाई।

पदम

मनबीर

सरवर

घुचड़ू

पवन

मनबीर

संतोष नेपाली

शीलू

रोहतक की निर्भया के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने को लेकर आप भी अपनी राय दे सकते हैं। आखिर ऐसे आरोपियों को कैसी सजा दी जानी चाहिए। इसे व्हाट्सएप नंबर 9896975541 पर नाम पता के साथ भेजें। (संबंिधत फोटोपैकेज : पेज-2 पर)

रोहतक. गद्दीखेड़ी के इस खेत में ही इंटों से मारकर की गई हत्या, निशान देही कराती एफएसएल टीम की सदस्य डॉ.सरोज दहिया साथ में है सीआई वन के इंचार्ज मनोज वर्मा।