पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शर्म से झुक गई महिलाओं की आंखें...

शर्म से झुक गई महिलाओं की आंखें...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण बोले, मिट्टी में मिला दी गांव की इज्जत

सीआईएवन प्रभारी ने लिया गन्ने का स्वाद

हत्या में प्रयोग ईंट को गाड़ी में रखता कर्मी

आरोपियों को गांव ले आई पुलिस

चार दिन बाद लौटे पुलिसकर्मी...

यहां ईंटों से मारा था युवती को

गद्दी खेड़ी में यहां पर जलाए थे नेपाली युवती के कपडे़

यहीं उतारा था बाइक से

यहीं से उठाकर जिस्म में डाले थे पत्थर

इस कोठड़े में पहली बार दुष्कर्म

आरोपी पवन को दूसरे कोठड़े की तरफ ले जाती पुलिस

दरिंदों को देखकर बच्चे भी हुए हैरान...

नेपालीयुवती से दरिंदगी के मामले में वीरवार को दिनभर गांव गद्दीखेड़ी और हिसार रोड पर हर किसी की जुबान पर इसी मामले की चर्चाएं थीं। हर कोई इस दरिंदगी के आरोपियों को देखने के लिए उमड़ रहा था। पूरे रोड पर सिर्फ उसे देखने वालों की भीड़ थी। रोजाना हजारों वाहन से व्यस्त रहने वाले इस रोड पर वाहन चालकों की काफी भीड़ देखने को मिली।

वहीं इस वारदात के बाद से ग्रामीण गांव गद्दीखेड़ी का नाम लेने से भी कतराने लगे हैं। पूरा गांव इस वारदात के बाद से शर्मसार है। जैसे ही पुलिस आरोपियों को कपड़े जलाने के स्थान पर मौके पर लेकर गई तो उसी समय स्कूल की भी छुट्टी हुई थी। ऐसे में स्कूल से आते बच्चों और गांव के लोगों के लोगों का जमावड़ा लग गया। हर कोई आरोपियों को हेय दृष्टि से देख रहा था। कुछ ग्रामीणों से जब इस बारे में बात की तो उनके मुंह से निकला कि भाई साहब फौज से लेकर बड़ी-बड़ी नौकरियों में गांव के लोग शामिल हैं। पूरा जिला गर्व करता था गांव के नाम पर। शहीद मेजर राजीव कुमार जून के नाम पर भी फर्क की जाती है। अब इस वारदात के बाद हर कोई गांव का नाम लेने से कतरा रहा है। इन दरिंदों ने गांव की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया। हर कोई आरोपियों को दुत्कारता रहा। वहीं रोड पर निशानदेही कराते हुए तो एक प्रत्यक्षदर्शी का गुस्सा तो यहां तक पहुंच गया कि उसने गोली मार दो इनको की बात कह डाली। इस पर डीएसपी अमित भाटिया ने तुरंत व्यक्ति को मौके से दौड़ा दिया।

मुंह पर चुन्नी बांध रोई हैवान की मां

जैसेही दोनों आरोपी शीले और माडा गांव में पहुंचे और पुलिस ने उन्हें जीप से उतारा तो बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई उन्हें दुत्कारता हुआ ही नजर आया। वहीं माडा की मां तो उससे मिलने के लिए एक बार जीप तक भी पहुंची, लेकिन इसे देखकर पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और मां को आरोपी से दूर कर दिया। मां ने मुंह पर चुन्नी बांधी हुई थी, लेकिन बेसुध सी अपने बेटे की हैवानियत पर उसकी आंखों में दर्द के आंसू भी थे।

शीले और माटा ने गांव में जलाए थे कपड़े

निशानदेहीके दौरान गुरुवार को पुलिस आरोपी सुनील उर्फ शीले और सुनील उर्फ माडा को लेकर गांव में पहुंची। यहां पर आरोपियों ने छह फरवरी की रात आठ बजे कपड़े जलाए थे। शीले ने बताया कि खबर पढ़ने के बाद माडा ने फोन पर उसे सूचना दी कि मौके से युवती के कपड़े उठा लाओ। इससे पहचान हो सकती है और वे पकड़े जा सकते हैं। इस पर शीले बाइक लेकर गया और माडा को साथ लेकर कपड़े अंधेरे में गांव के घेर में कपड़े जला दिए।