- Hindi News
- सकारात्मक ऊर्जा से आगे बढ़ें विद्यार्थी : श्योराण
सकारात्मक ऊर्जा से आगे बढ़ें विद्यार्थी : श्योराण
विद्यार्थियोंको सकारात्मक ऊर्जा के साथ मेहनत करने की आदत दिनचर्या में शुमार करनी चाहिए, जिससे सफलता पीछा करते हुए हर हाल में आपके कदम चूमे। यह कहना है राजकीय कॉलेज जींद के प्रिंसिपल डॉ. वेदप्रकाश श्योराण का। श्योराण गुरुवार को जाट कॉलेज के सभागार में विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के मूलमंत्र पर विशेष व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कामयाबी पाने के लिए मंत्रों का सहारा कभी लें और मेहनत को ही कामयाबी का मूलमंत्र बनाएं। सही समय पर लिया गया फैसला एकदम सही होता है। इससे जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा तो मिलती ही है साथ ही जीवन के लिए कई अच्छे द्वार भी खुलते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम सभी को दूसरों के गुणों की बढ़ाई हमेशा करनी चाहिए। साथ ही विद्यार्थी इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि वे अच्छे टीचर की पहचान करके उसके गुणों को धारण करें।
भयनिकालने के लिए भय की तरफ देखें
प्राचार्यश्योराण ने महर्षि सुकरात देशभक्ति समाज से जुड़े कई पहलुओं पर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम सभी को मन का भय निकालने के लिए भय की तरफ हमेशा मुड़कर देखना चाहिए। इससे हमें नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी और जो भी कार्य हम करना चाहेंगे उसमें हमें कई गुणा आनंद आएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने के गुण बताते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए जीवन में एक मौका जरूर आता है बशर्ते हमें उसकी पहचान हो। जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार मलिक ने डॉ. श्योराण का आत्म परिचय देते हुए विद्यार्थियों को कठोर मेहनत के साथ जीवन तथा समाज के लिए कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए मन के शुद्धिकरण पर भी जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. रणबीर सिंह बंसल ने भी अपने विचार रखे। डॉ. दिलबाग सिंह कादियान, डॉ. रामिंद्र हुड्डा के अतिरिक्त कई प्रोफेसर विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।
रोहतक. जाट कालेज में आयोजित सेमिनार में मौजूद शिक्षक विद्यार्थी। (इनसेट) सेमिनार को सबोंधित करते डॉ.वीपी श्योराण