पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चिकित्सा अधीक्षक ने दिए विभागीय जांच के आदेश

चिकित्सा अधीक्षक ने दिए विभागीय जांच के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पीजीआईमें डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीज की मौत होने के मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए गए। इस घटना के दूसरे ही दिन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक चौहान ने विभागीय जांच के आदेश दे दिए। डॉ. चौहान ने बताया कि इस मामले में विभागीय स्तर पर जांच होगी। सर्जरी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसके बाद रिपोर्ट प्रबंधन सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। एक सवाल के जबाव में डॉ. चौहान ने बताया कि विभाग को जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।